ऑनलाइन खोजे गए शहरों में दिल्ली, मुंबई अव्वल

ऑनलाइन खोजे गए शहरों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू अव्वल

ऑनलाइन खोजे गए शहरों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू अव्वलमुंबई : दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई भारत के शीर्ष पांच शहर रहे जिनके बारे में 2013 में ऑनलाइन जानकारी खोजी गई। वहीं विभिन्न वर्गों में मोबाइल फोन, परिधान, पीसी व टैबलेट, होम व किचन एवं किताबें खोजी गईं।

जंगली डाट काम के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, टियर-2 शहरों व छोटे कस्बों जैसे पुणे, गुड़गांव, नोएडा और चंडीगढ़ आदि से ऑनलाइन खोज गतिविधियों में तेजी का रुख दर्ज किया गया। सर्वेक्षण के मुताबिक, दिल्ली वासियों ने 2013 में सबसे अधिक होम एप्लायंसेज के बारे में जानकारी खोजी, जबकि कोलकाता के लोगों ने किताबे, संगीत, फिल्म, वीडियो गेम के बारे में जानकारी खोजी।

वहीं, चेन्नई और बेंगलूर के लोगों ने सबसे अधिक मोबाइल फोन एवं परिधान के बारे में जानकारी खोजी। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 6, 2014, 20:10

comments powered by Disqus