दुबई करेगा 2020 वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी

दुबई करेगा 2020 वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी

दुबई/पेरिस : दुबई ने 2020 वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी हासिल कर ली है और इस प्रयास में उसने ब्राजील, रूस और तुर्की को पराजित किया। वर्ल्ड एक्सपो के 150 वर्ष के इतिहास में दुबई इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी को आयोजित करने वाला पश्चिम एशिया का पहला शहर बन गया। दुबई ने तुर्की के इजमिर, ब्राजील के साउ पाउलो और रूस के येकाटरिंगवर्ग शहर को तीन चरणों के मतदान में पराजित किया जिसमें 168 देशों के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। अंतिम दौर में दुबई को 116 मत मिले जबकि रूस के येकाटरिंगवर्ग शहर को 47 मत मिले। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 28, 2013, 12:56

comments powered by Disqus