Last Updated: Friday, January 10, 2014, 23:21
नई दिल्ली : पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को ओडिशा के नियामगिरि में वेदांता की विवादित बाक्साइट खदान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नियामगिरि पहाडियों पर बाक्साइट के खनन के लिए खदान के प्रस्ताव को खारिज करने का फैसला किया गया है।
उच्चतम न्यायालय ने हाल में ओडिशा के रायगडा और कालाहांडी की ग्राम सभाओं द्वारा मंजूरी नहीं दिये जाने तक राज्य में वेदांता समूह की बाक्साइट खदान का काम रोक दिया था। शीर्ष अदालत ने दोनों जिलों की ग्राम सभाओं को खनन परियोजना से जुड़े मुददे पर तीन महीनों में फैसला करने का निर्देश दिया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 10, 2014, 23:21