Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 15:28
नई दिल्ली : देश का व्यापार घाटा जनवरी में घटकर पिछले वर्ष की इसी अवधि के 18.97 अरब डॉलर के मुकाबले 9.92 अरब डॉलर हो गया। यह जानकारी मंगलवार को सरकारी आंकड़ों से सामने आई है। व्यापार घाटे में यह कमी सोने और चांदी के आयात में भारी गिरावट के कारण हुई है। जनवरी का व्यापार घाटा पूर्व के महीने के आंकड़े से भी कम है। दिसंबर में व्यापार घाटा 10.14 अरब डॉलर था।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में देश का निर्यात 3.79 प्रतिशत बढ़कर 26.75 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 25.78 अरब डॉलर था।
इस वर्ष जनवरी में आयात में 18.07 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 36.57 अरब डॉलर हो गया। यह गिरावट सोने और चांदी के आयात में आई 77 प्रतिशत गिरावट के कारण हुई है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 11, 2014, 15:28