Last Updated: Monday, December 2, 2013, 23:41
मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सालाना आधार पर 14.8 अरब डॉलर घटा है। इसमें 4.1 अरब डॉलर का मूल्यांकन प्रभाव भी शामिल है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘27 सितंबर तक विदेशी मुद्रा भंडार 14.8 अरब डॉलर घटकर 276.26 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल से सितंबर के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट दर्ज हुई है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार 40 करोड़ डॉलर बढ़ा था।’’
रिजर्व बैंक ने कहा कि 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.12 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 276.26 अरब डॉलर पर आ गया।
इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 1.3 अरब डॉलर की जोरदार गिरावट आई। रिजर्व बैंक ने कहा है कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती से मूल्यांकन हानि हुई है। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 2, 2013, 23:41