Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 18:54
मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.26 करोड़ डालर घटकर 295.50 अरब डालर रह गया। मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। पांच सप्ताह की वृद्धि के बाद विदेशी मुद्रा भंडार पूर्व सप्ताह में 19.28 करोड़ डालर घटकर 295.51 अरब डालर रह गया था।
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 9.47 करोड़ डालर घटकर 268.469 अरब डालर रह गयीं। इसके अनुसार आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 20.603 अरब डालर पर अपरिवर्तित रहा जबकि विशेष निकासी अधिकार 91 लाख डालर घटकर 4.431 अरब डालर रह गए। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 28, 2013, 18:54