जीएम ने अरविन्द सक्सेना को बनाया अध्यक्ष व एमडी

जीएम ने अरविन्द सक्सेना को बनाया अध्यक्ष व एमडी

नई दिल्ली : जनरल मोटर ने आज अपनी भारतीय इकाई के लिए अरविन्द सक्सेना को अपना अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। अरविन्द इससे पहले फाक्सवैगन पैंसेजर कार इंडिया के प्रबंध निदेशक थे। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उनकी नियुक्ति 1 मार्च से प्रभावी होगी।

सक्सेना को लावेल पेडाक के स्थान पर नियुक्त किया गया है। पेडाक को कंपनी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए योजना एवं कार्यक्रम प्रबंधन का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय परिचालन के अध्यक्ष स्टेफन जैकोबी ने कहा, ‘हम अरविन्द के अपने दल के साथ जुड़ने से बहुत खुश हैं। उनके निर्देशन में भारतीय परिचालन का भविष्य सफल होगा। जीएम अरविन्द के नेतृत्व में भारत में कारोबार के लिए प्रतिबद्ध है।’

अरविन्द सक्सेना ने अपना करियर एस्कार्ट के साथ 1993 में शुरू किया था। वह बजाज आटो और मारुति उद्योग एवं फियट के साथ भी काम कर चुके हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 28, 2014, 16:32

comments powered by Disqus