वर्ष 2013 में वैश्विक खाद्य कीमतों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट : एफएओ

वर्ष 2013 में वैश्विक खाद्य कीमतों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट : एफएओ

नई दिल्ली : वर्ष 2013 में वैश्विक खाद्य कीमतों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान आपूर्ति बढने से तेल, चीनी और अनाज जैसी जिंसों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आई। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी एफएओ ने यह जानकारी दी है।

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) का मूल्य सूचकांक वर्ष 2013 में औसतन 209.9 अंक रहा जो वर्ष 2012 से 1.6 प्रतिशत कम है। एफएओ मूल्य सूचकांक में अनाज, तिलहनों, डेयरी उत्पाद, मांस और चीनी जैसी जिंसों के मासिक मूल्य परिवर्तन का आकलन किया जाता है।

एजेंसी ने कहा कि आपूर्ति बढने से अनाज, तेल और चीनी के अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी आयी। हालांकि डेयरी उत्पादों की कीमतें वर्ष 2013 में उछाल पर रही तथा मांस की कीमतें भी रिकार्ड स्तर तक चढ गया। वर्ष 2013 में 7.2 प्रतिशत की गिरावट। गेहूं और मक्का की वैश्विक कीमतों पर काफी दबाव रहा।

हालांकि दिसंबर 2013 में खास कर सुगंधित चावलों की कीमतों में तेजी थी। वर्ष 2013 में वनस्पति तेल की कीमत चार वर्ष के निम्न स्तर को छू गईं। वर्ष 2013 में इस वर्ग का सूचकांक औसतन 193 अंक रहा जबकि पिछले साल यह 224 अंक था। चीनी भी वर्ष 2013 में औसतन 18 प्रतिशत मंदी रही। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 10, 2014, 16:34

comments powered by Disqus