Last Updated: Friday, December 13, 2013, 18:21

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टाकिस्टों की भारी बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख जारी रहा। आज इसके भाव 340 रुपए की गिरावट के साथ 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए।
वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा कम उठाव के कारण चांदी के भाव 1430 रुपए की गिरावट के साथ 43,630 रुपए किलो बोले गये। बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका में फेड्रल र्जिव द्वारा बांडो की खरीद घटाने की आशंका के बीच वैश्विक कमजोरी को देखते हुए स्टाकिस्टों ने बिकवाली की।
न्यूयार्क में सोने के भाव 2. 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1224 . 90 डॉलर और चांदी के भाव 4. 4 प्रतिशत गिरकर 19. 45 डॉलर प्रति औंस रह गये। घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99. 5 शुद्ध के भाव 340 रुपए की गिरावट केसाथ क्रमश: 30,700 रुपए और 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रुपए टूट कर 25,200 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 1430 रुपए की गिरावट के साथ 43,630 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1530 रुपए टूटकर 44,130 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 2000 रुपए की गिरावट के साथ 83,000: 84,000 रुपए प्रति सैंकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 13, 2013, 18:21