वैश्विक संकेतों के बीच दो दिन की तेजी के बाद सोना, चांदी टूटे

वैश्विक संकेतों के बीच दो दिन की तेजी के बाद सोना, चांदी टूटे

वैश्विक संकेतों के बीच दो दिन की तेजी के बाद सोना, चांदी टूटेनई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को सोने के भाव 265 रुपए की गिरावट केसाथ 31,625 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गये।

वहीं औद्योगिक इकाइयों की मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 340 रुपए टूट कर 49,010 रुपए किलो रह गये। बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

सिंगापुर में सोने के भाव 0. 33 प्रतिशत गिरावट के साथ 1312. 20 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 1. 10 प्रतिशपत की गिरावट के साथ 21. 99 डॉलर प्रति औंस रहे।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 265 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,625 रुपए और 31,425 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। वहीं, स्थानीय लिवाली समर्थन के चलते गिन्नी के भाव 100 रुपए चढ़कर 25,300 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 340 रुपए की गिरावट के साथ 49,010 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 200 रुपए टूट कर 49,300 रुपए किलो बंद हुए। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 22, 2013, 17:34

comments powered by Disqus