कारोबार के लिए अच्छा स्थान है भारत : विशेषज्ञ

कारोबार के लिए अच्छा स्थान है भारत : विशेषज्ञ

दावोस : विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में शामिल होने यहां आए नेताओं ने कहा कि भारत कारोबार के लिए अच्छा स्थान बना हुआ है और इसकी बुनियाद काफी मजबूत है। भारत के बारे में ये उम्मीद भरे विचार एक सत्र :द इंडिया आउटलुक में रखे गए। इसमें वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने भी भाग लिया।

सत्र में नोमूरा के सीईओ जर्मी बेनेट ने कहा कि भारत अब भी कारोबार के लिए बहुत अच्छा स्थान है और वे भारत को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। प्रमुख अर्थशास्त्री थॉमस फ्राइडमैन ने कहा कि वे भारत को लेकर बहुत ही आशावान हैं भले ही देश बड़ी चुनौतियों से दोचार हो रहा हो।

उन्होंने कहा, मेरा भारत के विशाल मानव संसाधन में अब भी भरोसा है भले ही यह शोर भरा हो, अस्त व्यस्त हो और कई बार उग्र हो लेकिन यह देश अब भी सही मायने में लोकतंत्र है। इंटरनेट कंपनी गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निकेश अरोड़ा ने कहा कि वे भारत लंबे समय से भारत को लेकर बहुत आशावान हैं।

चिदंबरम ने कहा कि भारत में निर्णय करने के कई स्तर हैं। उसके बाद अदालतें हैं जो फैसले खारिज कर सकती हैं और हमारे यहां सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 22, 2014, 23:59

comments powered by Disqus