केंद्रीय कर्मियों का 10 फीसदी बढ़ सकता है डीए

केंद्रीय कर्मियों का 10 फीसदी बढ़ सकता है डीए

केंद्रीय कर्मियों का 10 फीसदी बढ़ सकता है डीएज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जनता को लुभाने के लिए केंद्र सरकार गुरूवार को होने वाले केंद्रीय केबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले ले सकती है। इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 10 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। अभी कर्मचारियों को 90 फीसदी डीए मिलता है।

डीए यानी महंगाई भत्ता 100 फीसदी होते ही इसका आधा यानी 50 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों के मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी जुड़ जाएगा। ऐसा छठे वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक किया जाएगा। यह निर्णय इसी जनवरी से लागू हो सकता है। देश में 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं। केंद्र ने हाल ही में सातवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है।

साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार चुनावों के मद्देनजर 60 साल के रिटायरमेंट एज को 62 साल करने का मन बना चुकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 60 साल से बढ़ाकर 62 साल किया जा सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)


First Published: Wednesday, February 26, 2014, 09:05

comments powered by Disqus