Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 12:40

मुंबई: आरबीआई की मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
1. रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़कर 8 प्रतिशत की गयी।
2. आरक्षित नकद अनुपात यानी सीआरआर 4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित।
3. अल्पकालिक उधार की सीमांत अस्थाई सुविधा यानी एमएसएफ दर 9 प्रतिशत।
4. आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 5 प्रतिशत से कम रहेगी।
5. 2014-15 में वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत के आस पास रह सकती है।
6. चालू खाते का घाटा चालू वित्त वर्ष में जीडीपी का 2.5 प्रतिशत रहेगा।
7. मार्च के अंत में मुद्रास्फीति 8 प्रतिशत को पार कर सकती है।
8. ब्याज दरों में वृद्धि से अर्थव्यस्था निम्न मुद्रास्फीति के मार्ग पर रखा जा सकता है।
9. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वृद्धि कम रहेगी।
10. अर्थव्यवस्था में नरमी चिंताजनक होती जा रही है 11. मुद्रास्फीति एक असमानताकारी कर है जो गरीबों को सबसे अधिक प्रभावित करती है।
12. राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों में स्थिरता पर ध्यान बना रहेगा।
13. मौद्रिक नीति की समीक्षा अब से हर दो महीने पर होगी, अगली समीक्षा एक अप्रैल को होगी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 28, 2014, 12:40