भारत में 1000 लोगों की भर्ती करेगी होंडा

भारत में 1000 लोगों की भर्ती करेगी होंडा

टापूकड़ा (राजस्थान) : जापान वाहन कंपनी होंडा मोटर ने भारत में करीब 1,000 लोगों की भर्ती की योजना बनाई है। कंपनी यहां स्थित संयंत्र में चालू वित्त वर्ष के अंत तक दूसरी पाली में उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने 2014.15 में बिक्री करीब 50 प्रतिशत बढ़ाकर 2 लाख कारों पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन व बिक्री) ज्ञानेश्वर सेन ने यहां प्रेट्र को बताया, जब हम टापूकड़ा में दूसरी पाली में उत्पादन शुरू करेंगे हमें और कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। हमें चालू वित्त वर्ष के अंत तक 800-1000 लोगों की भर्ती करनी होगी। वर्तमान में कंपनी के दो संयंत्रों में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से करीब 9,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का एक संयत्र ग्रेटर नोएडा में है, जबकि दूसरा संयंत्र टापूकड़ा में है।
(एजेंसी)


First Published: Sunday, June 8, 2014, 22:50

comments powered by Disqus