महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कर्ज सहायता दोगुना

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कर्ज सहायता दोगुना

मुंबई : निजी क्षेत्र का आईसीआईसीआई बैंक अगले वित्तवर्ष के अंत तक महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए कर्ज सहायता दो गुना कर 2,500 करोड़ रुपए तक करने की घोषणा की है। आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर ने यहां कहा, ‘हमने करीब 30 माह पहले स्वयं सहायता समूहों को कर्ज देना शुरू किया था। अब तक हम 1,000 करोड़ रुपए का कर्ज दे चुके हैं। हमने मार्च 2015 तक महिलाओं के स्वयं सहायकता समूहों को अपनी ऋण सहायता संचयी तौर पर 2,500 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है।’

उन्होंने बताया कि सात राज्यों के 164 जिलों में 70,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों ने बैंक से उधार ले रखा है। इससे प्रत्यक्ष रूप से करीब 10 लाख महिलाएं लाभान्वित हुयी हैं। उन्होंने बताया कि वित्तवर्ष 2014-15 के अंत तक करीब 20 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही होंगी।

कोचर ने कहा कि बैंक स्वयं सहायता समूहों को एक से तीन साल के लिए वार्षिक 14 फीसद की दर पर उधार देता है। इसमें ऋणों का औसत आकार 1.6 लाख रुपए है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 8, 2014, 16:53

comments powered by Disqus