भारत में 2018 तक 3 लाख से ज्यादा लखपति होंगे

भारत में 2018 तक 3 लाख से ज्यादा लखपति होंगे

मुंबई: देश में 2018 तक लखपतियों की संख्या 66 फीसदी बढ़ कर 3,02,000 हो जाएगी। यह जानकारी बुधवार को यहां जारी एक वैश्विक संपत्ति रिपोर्ट से मिली। क्रेडिट सुईस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने चौथे सालाना वैश्विक संपत्ति रिपोर्ट 2013 में कहा कि भारत में अभी 1,82,000 लखपति हैं। देश की 94 फीसदी आबादी के पास हालांकि 10 हजार डॉलर से कम संपत्ति है।

क्रेडिट सुईस में भारतीय प्रतिभूति शोध के प्रमुख तोरल मुंशी ने कहा कि मजबूत संघीय ढांचा और सक्रिय बाजार के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारतीय संपत्ति में 2000 के बाद से तेजी से विकास हुआ है। प्रति वयस्क संपत्ति में 135 फीसदी विकास हुआ है और यह 2000 में 2000 डॉलर से बढ़कर 2013 में 4,700 डॉलर हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2013 के मध्य तक भारत में 3,400 अरब डॉलर की संपत्ति है और प्रति वयस्क संपत्ति 2018 तक 9.3 फीसदी बढ़कर 6,600 डॉलर हो जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 9, 2013, 21:16

comments powered by Disqus