नोकिया के CEO बनेंगे भारतीय मूल के राजीव सूरी!

नोकिया के CEO बनेंगे भारतीय मूल के राजीव सूरी!

नोकिया के CEO बनेंगे भारतीय मूल के राजीव सूरी!नई दिल्ली : नोकिया भारतीय मूल के राजीव सूरी को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त कर सकती है। उल्लेखनीय है कि मोबाइल हैंडसेट कारोबार में प्रमुख नाम रही फिनलैंड की इस कंपनी ने अपना यह कारोबार आज माइक्रोसॉफ्ट को बेचा दिया।

एक समाचार पत्र के अनुसार कंपनी इस बारे में 29 अप्रैल को घोषणा कर सकती है जबकि वह वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी। सूरी इस समय नोकिया के दूरसंचार उपकरण कारोबार के प्रमुख हैं। नये सीईओ स्टीफन एलप की जगह लेंगे जो माइ्रकोसाफ्ट में लौट रहे हैं। वे वहां उपकरण समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष होंगे। एलप 2010 में नोकिया में आए थे और माइ्रकोसाफ्ट के साथ सौदे की घोषणा के समय त्यागपत्र दे दिया था।

हैंडसेट कारोबार की ब्रिकी के बाद नोकिया के पास दूरसंचार उपकरण, लोकेशन आधारित सेवाएं तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी कारोबार बचा है। सूरी ने मैंगलोर विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी की पढाई की और फिलहाल एस्पो, फिनलैंड में रहते हैं। उनके पास 23 साल से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।

(एजेंसी)

First Published: Saturday, April 26, 2014, 13:56

comments powered by Disqus