भारत में 70 अरबपति, रिलायंस के मुकेश अंबानी सबसे अमीर

भारत में 70 अरबपति, रिलायंस के मुकेश अंबानी सबसे अमीर

भारत में 70 अरबपति, रिलायंस के मुकेश अंबानी सबसे अमीरनई दिल्ली : अरबपतियों की तादाद के लिहाज से भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनके पास 18 अरब डालर की व्यक्तिगत संपत्ति है। यह बात एक रपट में कही गई।

चीन की अनुसंधान कंपनी हुरून की वैश्विक अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी 41वें स्थान पर रहे जिसमें सबसे ऊपर बिल गेट्स हैं। गेट्स के पास 68 अरब डालर की संपत्ति है। इस सूची में जिन महत्वपूर्ण भारतीयों का नाम शामिल है उनमें लक्ष्मी एन मित्तल भी शामिल हैं जो 17 अरब डालर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ 49वें स्थान पर हैं।

सन फार्मा के दिलीप सांघवी और विप्रो के अजीम प्रेमजी 13.5-13.5 अरब डालर की व्यक्तिगत संपित्त के साथ 77वें स्थान पर हैं और टाटा सन्स के पलोंजी मिस्त्री 12 अरब डालर की संपत्ति के साथ 93वें स्थान पर हैं। एसपी हिंदुजा और परिवार भी 12 अरब डालर के साथ इस सूची में 93वें स्थान पर हैं।

वैश्विक अमीरों की सूची में गेट्स के बाद बर्कशायर हैथवे के वारन बफे का स्थान रहा जो 64 अरब डालर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे और 62 अरब डालर के साथ इंडिटेक्स के आमनसियो ओर्टेगा तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर कालरेस स्लिम हेलू और उनके परिवार का स्थान रहा जिनके पास 60 अरब डालर की संपत्ति है जबकि ओरैकल के लैरी एलिसन 60 अरब डालर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

रपट में कहा गया कि पिछले साल भारतीय रुपए में अमेरिकी डालर के मुकाबले 12 प्रतिशत की कमजोरी आई थी जिससे भारतीयों के लिए इस सूची में बेहतर स्थान प्राप्त करने में मुश्किल हुई। मुद्रा में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की स्थिति पिछले साल सुधरी और हुरून की वैश्विक अमीरों की सूची में वह 70 अरबपतियों के साथ पांचवें नंबर पर है। 2013 की सूची के मुकाबले इस सूची में 17 और अमीरों को शामिल किया गया। दिलचस्प है कि भारत में जर्मनी, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और जापान से अधिक अरबपति हैं।

भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 390 अरब डालर है। रपट में कहा गया कि अमेरिका में 481 अरबपति हैं जिसके बाद 358 अरबपतियों के साथ चीन का स्थान है। अमेरिका और चीन में विश्व के आधे अरबपति हैं। ब्रिटेन, जापान, स्विट्जरलैंड, भारत और रूस में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा मुंबई में 33 अरबपति हैं और विश्व के शीर्ष छह अरबतियों वाले शहर में शामिल है।

न्यूयार्क ‘विश्व के अरबपतियों की राजधानी’ है। इस सूची में 68 देशों के 1,867 अरबपतियों को शामिल किया गया है। इन अमीरों के पास 6,900 अरब डालर की संपत्ति है। रपट में कहा गया कि इस सूची में शामिल अरबपतियों की औसत उम्र 64 वर्ष है और हर नौंवी महिला अरबपति है। पिछले साल की सूची में हर 10 अरबपति में एक महिला थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 2, 2014, 12:33

comments powered by Disqus