आठ महीनों में 1.64 अरब डालर का यूरिया आयात

आठ महीनों में 1.64 अरब डालर का यूरिया आयात

नई दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 8 महीनों में देश में घरेलू मांग पूरी करने के लिये 1.64 अरब डालर का 57.50 लाख टन यूरिया आयात किया गया। एक साल पहले इतनी ही अवधि में 54.10 लाख टन यूरिया का आयात हुआ था।

उर्वरक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012-13 में 2.94 अरब डालर मूल्य के यूरिया का 80.40 लाख टन आयात किया गया था। इंडियन पोटाश लिमिटेड के चेयरमैन पी.एस. गहलौत ने कहा ‘इस साल यूरिया के आयात मूल्य में औसतन 50 डालर प्रति टन की कमी रही है।’

सरकार ने 14.60 लाख टन यूरिया का आयात ओमान भारत उर्वरक कंपनी से किया। यह कंपनी ओमान ऑयल कंपनी, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-आपरेटिव लिमिटेड और कृषक भारती को-आपरेटिव लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है। शेष 42.90 लाख टन यूरिया का आयात सरकार की तरफ से इंडियन पोटाश लिमिटेड, एमएमटीसी और भारतीय राज्य व्यापार निगम ने किया।

देश में औसतन 2.20 करोड़ टन यूरिया का उत्पादन किया जाता है जबकि घरेलू मांग 3 करोड़ टन की है। मानसून बेहतर रहने से इस साल यूरिया की मांग अधिक रहने की उम्मीद है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फास्फेट और पोटाश (पीएण्डके) फर्टिलाइजर डाइअमोनियम फास्फेट (डीएपी) और मुरिएट ऑफ पोटाश (एमओपी) का आयात अप्रैल से नवंबर अवधि में 40.10 लाख टन तक पहुंच गया।

पिछले वित्त वर्ष में देश में पीएण्डके उर्वरक का कुल आयात 81.14 लाख टन रहा। यूरिया को छोड़ अन्य सभी रासायनिक खाद की मांग आयात से पूरी की जाती है। ने सरकार की तरफ से आयात किया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 19, 2013, 19:29

comments powered by Disqus