2014 में भारत का निर्यात 10% बढ़ेगा: फियो

2014 में भारत का निर्यात 10% बढ़ेगा: फियो

नई दिल्ली : देश का निर्यात 2014 में 10 प्रतिशत बढ़ सकता है। निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने मंगलवार को यह अनुमान लगाया। फियो ने कहा है कि उसका यह अनुमान वैश्विक व्यापार पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अनुमान पर आधारित है।

फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष रफीक अहमद ने कहा, ‘भारत के निर्यात की वृद्धि, वैश्विक वृद्धि की लगभग दोगुना रहती है। इस लिहाज से 2014 में हम भारतीय निर्यात में 10 फीसद वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’ विश्व व्यापार संगठन ने सोमवार को कहा था कि वैश्विक व्यापार 2014 में सुधरेगा और 4.7 प्रतिशत बढ़ेगा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 15, 2014, 23:51

comments powered by Disqus