दिसंबर तक भारत का विदेशी ऋण 426 अरब डालर

दिसंबर तक भारत का विदेशी ऋण 426 अरब डालर

नई दिल्ली : देश का विदेशी ऋण दिसंबर के अंत तक 426 अरब डालर था। इसमें सरकार का 76.4 अरब डालर का कर्ज भी शामिल है। वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि दिसंबर, 2013 के अंत तक सरकार का विदेशी ऋण 76.4 अरब डालर यानी कुल ऋण का 17.9 प्रतिशत था। मार्च, 2013 के अंत तक यह कुल ऋण का 20 प्रतिशत यानी 81.7 अरब डालर था।

मार्च अंत की तुलना में कुल विदेशी ऋण 21.1 अरब डालर बढ़कर 426 अरब डालर पर पहुंच गया। मंत्रालय ने अपनी ताजा तिमाही रिपोर्ट में कहा है, ‘इस अवधि में विदेशी ऋण में इजाफे की वजह दीर्घावधि का कर्ज विशेष रूप से एनआरआई जमा है।’ मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर के अंत तक दीर्घावधि का ऋण 333.3 अरब डालर था जो कि मार्च अंत की तुलना में 8.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं इस दौरान लघु अवधि का कर्ज 4.1 प्रतिशत घटकर 92.7 अरब डालर पर आ गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 28, 2014, 18:41

comments powered by Disqus