जापान को पीछे छोड़ तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बनेगा भारत

जापान को पीछे छोड़ तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बनेगा भारत

जापान को पीछे छोड़ तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बनेगा भारत नई दिल्ली : जापान को पीछे छोड़कर 2025 तक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता होगा। इस मामले में सिर्फ अमेरिका व चीन ही भारत से आगे होंगे। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

ईआईए की सालाना ऊर्जा परिदृश्य रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में तेल की खपत 2025 तक बढ़कर 51.9 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंच जाएगी, जो 2012 में 36.8 लाख बैरल प्रतिदिन थी। जापान में तेल की खपत उस समय 43.8 लाख बैरल प्रतिदिन होगी। जापान में 2012 में तेल की खपत 47.5 लाख बैरल प्रतिदिन रही थी। फिलहाल तेल खपत के मामले में भारत अमेरिका, चीन व जापान के बाद चौथे स्थान पर है।

तेल की खपत के मामले में अमेरिका शीर्ष पर बना रहेगा, हालांकि उसकी मांग में इजाफा नही होगा। 2012 में अमेरिका में तेल की खपत 1.82 करोड़ बैरल प्रतिदिन थी, जिसके 2020 तक बढ़कर 1.92 करोड़ बैरल प्रतिदिन पर पहुंच जाने का अनुमान है, लेकिन 2025 तक यह घटकर 1.89 करोड़ बैरल प्रतिदिन व 2040 तक 1.84 करोड़ बैरल प्रतिदिन रह जाएगी। चीन की तेल की मांग के 2012 के 1.03 करोड़ बैरल से बढ़कर 2025 तक 1.57 करोड़ बैरल प्रतिदिन पर पहुंच जाने का अनुमान है।

ईआईए के अनुसार 2012 से 2040 के दौरान भारत की तेल खपत में वृद्धि सबसे अधिक औसतन सालाना 3 प्रतिशत की रहेगी। ईआईए के अनुसार, 2030 में भारत की तेल मांग 61.1 लाख बैरल प्रतिदिन व 2040 में 83.3 लाख बैरल प्रतिदिन होगी। भारत अपनी तेल जरूरत का 80 फीसद आयात से पूरा करता है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 13, 2014, 19:24

comments powered by Disqus