IAF के लिए अमेरिका से 6 परिवहन विमानों का करार

IAF के लिए अमेरिका से 6 परिवहन विमानों का करार

नई दिल्ली : भारत ने वायुसेना के लिए अमेरिका से छह और सी-130 जे सुपर हरक्यूलस विमान खरीदने का 4000 करोड़ रपए का करार किया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय समिति (सुरक्षा) ने 20 दिसंबर को इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने इस समझौते पर कल हस्ताक्षर किए जिसके। यह सौदा अमेरिका की विदेशी सैन्य व्यवस्था मार्ग के जरिए भारतीय वायुसेना को मिलेगा। भारतीय वायुसेना के पास छह ऐसे विमान पहले ही हैं जिनका इस्तेमाल वह विशेष अभियानों के लिए करती है। ये विमान हिंडन वायुसेना केंद्र में तैनात हैं।

भारतीय वायुसेना ने छह विमानों का पहली खेप लगभग 5500 करोड़ रपये में खरीदी थी। नये छह विमानों को पानागढ, पश्चिम बंगाल में रखा जाएगा जो कि चीन सीमा के साथ प्रस्तावित माउंटेन स्ट्राइक कोर्प्स का मुख्यालय होगा।

यह विमान नाइट विजन इमेजिंग सुविधा के चलते अंधेरे में भी कमांडो तथा सामान को उतारने में सक्षम है। यह युद्ध में विशेष अभियानों तथा रसद सामग्री पहुंचाने में बड़ा उपयोगी माना जाता। इसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन विमानों में राल्स रायस के चार इंजन लगे होते हैं और इसमें ऐसी प्रौद्योगिकी जोड़ी गयी है जिससे यह सधे अंदाज में नीची उड़ाने भर सकता है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 28, 2013, 18:40

comments powered by Disqus