Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 16:17
मुंबई : वियतनाम ने भारतीय उद्योग को तेल एवं गैस, प्रौद्योगिकी एवं बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में निवेश का आज न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार 2015 तक 7 अरब डालर तक जा सकता है।
वियतनाम के कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव नगुएन फू त्रेंग ने यहां कहा कि उनके देश में निवेशकों के लिये अच्छा अवसर उपलब्ध है और आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग पर ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय संबंधी तेजी से मजबूत हो रहे हैं।
वियतनाम के नेता द्विपक्षीय तथा रणनीतिक सहयोग को मजबूत बनाने के इरादे से चार दिवसीय यात्रा पर यहां आये हुए हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में वह राष्ट्रीय राजधानी में थे।
वियतनाम को बेहतर निवेश गंतव्य बताते हुए उन्होंने भारतीय उद्योग को आईटी, प्रौद्योगिकी, कृषि, बुनियादी ढांचा, तेल एवं गैस समेत अन्य क्षेत्रों में निवेश का न्यौता दिया।
त्रोंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार औसतत 12 प्रतिशत की दर से बढ़ा रहा है और 2012 में 3.94 अरब डालर था। उन्होंने कहा कि 2015 तक दोनों देशों के बीच व्यापार 7 अरब डालर का हो सकता है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 23, 2013, 16:17