किरण मजूमदार आईआईएम-बेंगलुरु की नई अध्यक्ष

किरण मजूमदार आईआईएम-बेंगलुरु की नई अध्यक्ष

बेंगलूरु : भारत में जैव प्रौद्योगिकी की चर्चित हस्ती किरण मजूमदार-शॉ प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरू (आईआईएम-बी) की नई अध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी के पद छोड़ने के बाद हुई है। एक प्रवक्ता ने यहां बुधवार को बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंगलवार देर रात अंबानी की जगह शॉ को संस्थान के बॉर्ड ऑफ गर्वनर के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।

देश में जैवप्रौद्योगिकी की अग्रणी महिला शॉ (60) बायोकॉन लिमिटेड की अध्यक्ष हैं। बायोकॉन लिमिटेड एक एकीकृत हेल्थकेयर कंपनी है, जो जैव-औषधि समाधान उपलब्ध करा रही है। अंबानी वर्ष 2005 से संस्थान का नेतृत्व कर रहे थे। उन्हें 2010 में 2015 तक के लिए दोबारा संस्थान के बोर्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

अंबानी ने यहां 11 फरवरी को बोर्ड की बैठक में पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 19, 2014, 19:45

comments powered by Disqus