Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 20:27
नई दिल्ली : प्रवासी भारतीय उद्योपति लक्ष्मी निवास मित्तल का लंदन स्थित आवास केनसिंग्टन पैलेस गार्डंस में है और इसे दुनिया का दूसरा सबसे महंगा इलाका (स्ट्रीट) घोषित किया गया है। यहां औसत प्रति वर्ग मीटर दाम 1,07,000 डालर है।
नाइट फ्रैंक के आंकड़ों के अनुसार लंदन का केनसिंग्टन पैलेस गार्डंस दुनिया का दूसरा सबसे महंगा इलाका है। पहले स्थान पर हांगंकांग में द पीक, पोलक पाथ्स है। पोलक पाथ्स में औसत प्रति वर्ग मीटर दाम 1,20,000 डालर है।
केनसिंग्टन पैलेस गार्डंस को लंदन की अरबपतियों की गली भी कहा जाता है। इस सूची में मोनाको का एवेन्यू प्रिंसेज ग्रेस तीसरे स्थान पर है। वहां जगह का औसत दाम 86,000 डालर प्रति वर्ग मीटर है। चौथे स्थान पर फ्रांस का ब्लेवड डू जनरल डि गाउले कैप फेरात है। वहां औसत दाम 79,000 वर्ग मीटर है। सिंगापुर का पैटरसन हिल 42,500 डालर प्रति वर्ग मीटर के दाम के साथ पांचवें स्थान पर है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, November 20, 2013, 20:20