धोखाधड़ी केस में यश बिड़ला के खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’

धोखाधड़ी केस में यश बिड़ला के खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’

मुंबई : उद्योगपति यश बिड़ला के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उनकी कंपनी बिड़ला पॉवर सॉल्यूशंस के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामले में यह नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुकआउट नोटिस जारी किया है। मामला सबसे पहले 31 दिसंबर 2013 को सामने आया जब मेरिन ड्राइव पुलिस ने बिड़ला पॉवर सॉल्यूशंस प्रा. लि. के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। उनके खिलाफ वोरली स्थित एक कारोबारी को उसकी सावधि जमा परिपक्वता पर एक करोड़ रपये का भुगतान नहीं कर उसे धोखा देने का आरोप है।

मामला बाद में आर्थिक अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया। अब तक 28 निवेशकों ने अब तक शाखा के पास उनसे करीब 20 करोड़ रपये की धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत की है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 1, 2014, 19:35

comments powered by Disqus