घाटे से उबरने को सोनी अपना तोक्यो साइट बेचेगी

घाटे से उबरने को सोनी अपना तोक्यो साइट बेचेगी

तोक्यो : इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपना प्रतिष्ठित तोक्यो साइट बेचेगी। इस स्थल पर कंपनी का छह दशक से मुख्यालय स्थित है और इसे उसका जन्मस्थान माना जाता है।

कंपनी यह स्थल 16.1 अरब येन (15.7 करोड़ डॉलर) में रीयल एस्टेट कंपनी सुमितोमो रीयल्टी एंड डेवलपमेंट को बेचेगी। यह सौदा अगले महीने पूरा होने की उम्मीद है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 8, 2014, 00:07

comments powered by Disqus