घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 3.46 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा

घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 3.46 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा

घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 3.46 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ानई दिल्ली : गैस सिलेंडर डीलरों का कमीशन 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ाये जाने के बाद सरकार ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 3.46 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार ‘‘गैस सिलेंडर डीलरों को 14.2 किलो के घरेलू उपयोग वाले सिलेंडर पर दिया जाने वाला कमीशन 3.46 रुपये बढ़ाकर 40.71 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया है। इसके परिणामस्वरूप गैस सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य भी इसी अनुपात में बढ़ा दिया गया है।’’

डीलरों की कमीशन वृद्धि जिसका बोझ सीधे उपभोक्ता पर डाला जाता है, आज से प्रभावी हो गई है। दिल्ली में घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडर का बिक्री मूल्य 410.50 रुपये प्रति सिलेंडर है जो कि कमीशन बढ़ने के बाद 413.96 रुपये हो जायेगा।

खाना पकाने के गैस सिलेंडर का दाम इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में बढ़ा गया था। उस समय भी डीलर कमीशन बढ़ने से सिलेंडर का दाम 399 रुपये से बढ़कर 410.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 10, 2013, 18:42

comments powered by Disqus