Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 15:26

नई दिल्ली : वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने स्पोर्ट्स युटिलिटी वीकल (एसयूवी) स्कार्पियो का विशेष संस्करण आज पेश किया जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 11.88 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस वाहन को पर्ल व्हाइट रंग में पेश किया गया है और इसमें क्रोम प्लेटेड एलाय व्हील्स सहित विभिन्न लग्जरी खूबियां हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य विपणन अधिकारी (ऑटोमोटिव डिवीजन) विवेक नायर ने कहा, ‘इस क्लासिक रूप रंग के साथ मुझे भरोसा है कि स्कार्पियो का विशेष संस्करण उपभोक्ताओं को बहुत पसंद आएगा। कंपनी ने कहा कि स्कार्पियो के विशेष संस्करण की केवल 500 गाड़ियां पेश की जाएंगी। नया संस्करण 2200 सीसी के डीजल इंजन से लैस है। कंपनी 2002 में स्कार्पियो को पेश करने के बाद से अब तक 4 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री कर चुकी है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 9, 2013, 15:26