मुंबई दुनिया का सबसे सस्ता शहर, सिंगापुर सबसे महंगा

मुंबई दुनिया का सबसे सस्ता शहर, सिंगापुर सबसे महंगा

लंदन : एक सर्वेक्षण के नतीजे भारतीयों को हैरान कर सकते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार रहने के लिहाज से मुंबई दुनिया का सबसे सस्ता शहर है जबकि दिल्ली भी इस मामले में तीसरे नंबर पर है। इकोनामिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू), 2014 के विश्वव्यापी सर्वेक्षण के मुताबिक, सिंगापुर सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है।

भारतीय शहरों द्वारा को जीवनयापन के लिहाज से सबसे सस्ता शहर बनाने में सबसे अधिक अंक हासिल करने की मुख्य वजह सबसे धनी और सबसे निर्धन लोगों के बीच असमानता है जिससे मजदूरी व कीमतें कम रहती हैं। सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी से भी खर्च कम होता है।

पाकिस्तान का कराची शहर दूसरा सबसे सस्ता शहर रहा। इसके अलावा दमिश्क (सीरिया) और काठमांडू (नेपाल) दुनिया के सबसे सस्ते पांच शहरों में शामिल हैं। सर्वेक्षण में दुनियाभर में रहन सहन की लागत का आकलन करने के लिये 160 उत्पादों और सेवाओं के मामले में लागतों की अलग अलग तुलना की जाती है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 4, 2014, 23:55

comments powered by Disqus