बाजार में आया नोकिया आशा 502, कीमत 5739 रुपए

बाजार में आया नोकिया आशा 502, कीमत 5739 रुपए

बाजार में आया नोकिया आशा 502, कीमत 5739 रुपएज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : सस्ते मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली मोबाइल कंपनी नोकिया ने भारतीय बाजार में नोकिया आशा-502 पेश किया है। कंपनी की वेबसाइट पर इस हैंडसेट को बिक्री के लिए पेश किया गया है जिसकी कीमत 5739 है।

इस फोन को पहली बार नोकिया के प्रोग्राम नोकिया वर्ल्ड में पहली बार देखा गया। उस समय आशा 502 के साथ आशा 500 एवं 503 को भी पेश किया गया था।

इसमें तीन इंच की एलसीडी स्क्रीन लगी है और इसका रिजोल्यूशन 320x240 पिक्सल है। आशा 502 में एलईडी फ्लैश के साथ 5एमपी का कैमरा भी लगा है। इसके अलावा और कई फीचर्स हैं जो उपभोक्ताओं को लुभा सकते हैं। इसमें नोकिया का ‘इजी स्वैप टेक्नालोजी’ लगी है और यह फोन ड्वैल सिम है लेकिन इसमें फुल साइज सिम नहीं लग सकती।

First Published: Wednesday, December 18, 2013, 00:10

comments powered by Disqus