Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 21:24
न्यूयार्क : अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने भारत के सबसे 100 धनी लोगों की जो सूची बनाई है उसमें केवल पांच महिलाओं को ही जगह मिली है। सूची में शामिल पांच सबसे धनी महिलाओं में सबसे उपर जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल हैं जिन्हें कुल मिलाकर 14वां स्थान दिया गया है। इनकी संपत्ति 4.9 अरब डॉलर आंकी गई है।
पत्रिका के अनुसार देश के 100 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 259 अरब डालर है जबकि सबसे धनी पांच महिलाओं की कुल संपत्ति 8.83 अरब डॉलर आंकी गई है। सबसे धनी 100 लोगों की कुल संपत्ति के लिहाज से महिलाओं का हिस्सा केवल 3.4 प्रतिशत है।
इस सूची में जिंदल के बाद बैनेट, कोलमेन एंड कंपनी की चेयरपर्सन इंदु जैन (1.9 अरब डॉलर) को 29वां, थर्मेक्स की अनु आगा (73 करोड़ डॉलर) 86वें, बायोकान की किरण मजूमदार शा (65.5 करोड़ डॉलर) 96 वें स्थान पर है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, October 29, 2013, 21:24