प्रवासी भारतीयों ने 6 माह में देश में जमा किए करीब 65 अरब डॉलर: लार्ड पॉल

प्रवासी भारतीयों ने 6 माह में देश में जमा किए करीब 65 अरब डॉलर: लार्ड पॉल

नई दिल्ली : भारत को प्रवासी भारतीयों को अपना मानने की अपील करते हुए लंदन के उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने कहा है कि इन्हीं प्रवासियों ने पिछले छह महीने में देश में करीब 65 अरब डॉलर जमा कराए हैं। ब्रिटेन के कपारो समूह के संस्थापक अध्यक्ष, पॉल ने यह भी कहा कि भारत देश के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को अक्सर बिसरा देता है। उन्होंने यहां एनआरआई इंस्टीच्यूट में अपने सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में कहा, अब भी, पिछले साल तक या इस साल जब भारत के सामाने वित्तीय संकट आया तो सरकार ने पाया कि हमारे बैंक एनपीए के बोझ से दबे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आह्वान पर प्रवासी भारतीय देश के लिए खड़े हो गए।

पॉल ने कहा, पिछले छह महीने में प्रवासी भारतीयों की जमा के माध्यम से देश में करीब 65 अरब डॉलर आ चुके हैं। उन्होंने कहा, भारत प्रवासी भारतीयों के योगदान को अक्सर यह भूल जाता है। उन्होंने ही 1990 के दशक में भारत सरकार ने जब कारोबार के रास्ते खोले तब भी एनआरआई की मदद के लिए आये।

पॉल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार और भारत के लोग प्रवासी भारतीयों को अपना समझेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय समुदाय भारत पर उतना ही गर्व करता है जितना कि कोई भारतवासी करता है। लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता रिश्वत से नहीं प्रभावित किया जा सकता।

लार्ड पाल ने कहा, यहां के या यूरोप या विश्व के अन्य हिस्सों के अखबारों में जो यह कहा जा रहा है कि भारतीय मतदाताओं को रिश्वत दी जाती है या ऐसा है, वैसा है, यह सब बकवास की बात है। भारतीय मतदाता सिर्फ उसी को मत देता है जिसे वह देना चाहता है। मेरा हमेशा मानना रहा है कि भारत में सिर्फ भारतीय मतदाता जीतता है।

उन्होंने कहा कि भारत में मतदान का अनुपात बहुत उंचा है। ऐसा किसी भी पश्चिमी देश में नहीं है। लार्ड पाल ने कहा, कोई शिक्षा की बात नहीं करता, कोई गरीबों की हालत का मुद्दा नहीं उठाता। क्या यह सही वक्त नहीं है कि मतदाता सभी राजनीतिक दलों से इसका सवाल उठाएं। लार्डपाल ब्रिटेन में वोलवरहैम्पटन और वेस्टमिनिस्टर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी है। उन्होंने भारत में शिक्षा के स्तर में सुधार और उसे अधिक विश्वोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 22, 2014, 20:11

comments powered by Disqus