गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे पवन कल्याण

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे पवन कल्याण

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे पवन कल्याणनई दिल्ली : सर्च इंजिन गूगल पर सर्च किए जा रहे प्रमुख (सेलेब्रिटी) प्रत्याशियों में पवन कल्याण सबसे ऊपर हैं। पवन कल्याण अभिनय से राजनीति में आए चिरंजीवी के भाई हैं।

कल्याण ने हाल ही में एक नया राजनीतिक दल `जनसेना` शुरू किया था। वे गूगल पर सर्च के लिहाज से अभिनेत्री रम्या (दिव्य स्पंदन) तथा आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास से आगे चल रहे हैं।

गूगल ने एक बयान में कहा है, `इस बार भी अनेक सेलेब्रिटी चुनाव लड़ रही हैं। भारतीय चुनाव प्रकिूया में राजनीतिक दलों के लिए सेलेब्रेटी हमेशा ही आकषर्ण का केंद्र रही हैं विशेषकर चुनाव प्रचार के दौरान। हालांकि इस बार के चुनाव में उनसे बड़ी भूमिका की अपेक्षा है।` इसके अनुसार मेरठ से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही अभिनेत्री नगमा के लिए सर्च मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी की तुलना में लगभग दोगुनी है।

गूगल की सेलेब्रिटी सर्च सूची में राखी सांवत सातवें पायदान पर हैं। चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही गुल पनाग व किरण खेर इस लिहाज से शीर्ष 10 में नहीं है। इस सूची में शामिल अन्य हस्तियों में चिरंजीवी, राजू श्रीवास्तव व मनोज तिवारी हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 17, 2014, 13:33

comments powered by Disqus