Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 15:11
नई दिल्ली : बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड, 300 व्यावसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल लेकर एक सप्ताह की भारत यात्रा पर रविवार को यहां पहुंच रही हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर व्यापार एवं निवेश में भारत के साथ संबंध बढ़ाना है।
एस्ट्रिड प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी। प्रतिनिधिमंडल मुंबई और चेन्नई भी जाएगा जहां वह व्यापार के नए क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए भारतीय उद्योगपतियों से मिलेगा।
बेल्जियम और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2012 में 12.15 अरब यूरो का रहा। दोनों देशों द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 23, 2013, 15:11