रतन टाटा की शिष्टता, समझ का कायल हूं: स्टारबक्स CEO

रतन टाटा की शिष्टता, समझ का कायल हूं: स्टारबक्स CEO

न्यूयार्क : स्टारबक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होवार्ड शुलट्ज ने उद्योगपति रतन टाटा की ‘शिष्टता’ तथा उनकी ‘समझ’ को लेकर उनकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मुंबई में काफी श्रृंखला के तहत दुकान खोलने के दौरान दिग्गज उद्योगपति की इन खूबियों को जाना।

शुलट्ज ने पुस्तक ‘री-इमैजनिंग इंडिया: अनलॉकिंग द पोटेंशियल ऑफ एशियाज नेक्स्ट सुपरपावर’ में लिखे एक लेख में कहा है, स्टोर के उद्घाटन की रात कुछ गणमान्य अतिथियों के साथ रात्रिभोज के दौरान रतन टाटा ने जाम की पेशकश की और जिस तरीके से यह पेशकशक की गयी, उससें मैं उनका कायल हो गया। इस पुस्तक का संपादन वैश्विक परामर्श कंपनी मैकिन्जे ने किया है।

उन्होंने कहा कि बाद में स्टारबक्स की भारत में स्टोर की शुरुआत के सिलसिले में अमेरिका में एक समोरोह में जब टाटा ने कंपनी के अधिकारियों को संबोधित किया तो वह किसी तरीके से अपनी भावनाओं को काबू कर पाये थे।

शुलट्ज ने कहा, भारत में हमारे पास कुछ अलग, वास्तव में वैश्विक स्तर का करने के लिये मौके हैं। और मैं इस बात से उत्साहित हूं कि हमारे पास विकास के ढेर सारे मौके हैं। उन्होंने लेख में लिखा है कि मुंबई में स्टोर उद्घाटान की रात टाटा की बातें उपयुक्त दिल को छूने वाली थी। उन्होंने टाटा को ‘शिष्ट’ व्यक्ति करार दिया।

शुलट्ज ने कहा, मैं रतन टाटा को कई दिनों तक सुन सकता हूं। न केवल भारत के बारे में बल्कि पूरी दुनिया के बारे में उनकी समझ असाधारण है। पुस्तक में भारत में चुनौतियों तथा अवसरों के बारे में 60 लेख हैं जिसे मुख्य कार्यपालक अधिकारियों, शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों ने लिखा हैं। इसमें विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी, माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स तथा भारत के शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद शामिल हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 19, 2013, 14:31

comments powered by Disqus