Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 19:27
हैदराबाद : हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला आज साइबर दुनिया में छाये रहे जहां लोग सर्च इंजिनों में उनके बारे में जानकारी ढूंढते रहे तो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर भी उनसे जुड़ी खबरों की चर्चा रही। नडेला को अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का अगला सीईओ नियुक्त किया गया है।
गूगल में आज सत्या नडेला नाम की सर्च पर आधे से भी कम सेकंड में 44 करोड़ से अधिक परिणाम सामने आए तो गूगल न्यूज 0.14 सेकंड में नडेला से जुड़े 1.28 करोड़ समाचार आलेख दिखा रहा था। आभासी दुनिया में सर्च परिणाम के लिहाज से नडेला केवल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (65 करोड़ परिणाम) तथा बिल गेट्स (48 करोड़ परिणाम) से पीछे हैं।
गूगल में सर्च के हिसाब से रतन टाटा से जुड़े 40 लाख परिणाम तथा भारतीय अमेरिकी इंद्रा नूयी से जुड़े 10 लाख से कम परिणाम आते हैं। फेसबुक पर नडेला के नाम से कुछ घंटे पहले ही बने एक पेज को 30,000 से अधिक लाइक मिले हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, February 5, 2014, 19:27