शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 202 अंक लुढ़का

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 202 अंक लुढ़का

मुंबई : एशियाई बाजारों में नरमी के रख के बीच सटोरियों की मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 202 अंक नीचे खुला।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 536 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स आज 202.86 अंक नीचे 19,713.09 अंक पर खुला। इस दौरान, तेल व गैस, पीएसयू, मेटल, रीयल्टी, आटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.55 अंक नीचे 5,868.75 अंक पर खुला। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 7, 2013, 12:35

comments powered by Disqus