Last Updated: Friday, December 13, 2013, 16:48
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 210.03 अंकों की गिरावट के साथ 20,715.58 पर और निफ्टी 68.65 अंकों की गिरावट के साथ 6,168.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.44 अंकों की गिरावट के साथ 20,867.17 पर खुला और 210.03 अंकों या 1.00 फीसदी गिरावट के साथ 20,715.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,867.17 के ऊपरी और 20,692.67 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.75 अंकों की गिरावट के साथ 6,201.30 पर खुला और 68.65 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 6,168.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,208.60 के ऊपरी और 6,161.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 80.46 अंकों की गिरावट के साथ 6,302.50 पर और स्मॉलकैप 58.78 अंकों की गिरावट के साथ 6,131.12 पर बंद हुआ। बीएसई के एक सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (लगभग शून्य फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के 11 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग (2.25 फीसदी), बिजली (2.22 फीसदी), रियल्टी (2.10 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.86 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.10 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 13, 2013, 16:48