सेंसेक्स में 255 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 255 अंकों की गिरावट

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 255.14 अंकों की गिरावट के साथ 20,193.35 पर और निफ्टी 82.90 अंकों की गिरावट के साथ 6,001.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.18 अंकों की तेजी के साथ 20,478.67 पर खुला और 255.14 अंकों या 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 20,193.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,503.86 के ऊपरी और 20,164.67 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.55 अंकों की तेजी के साथ 6,087.55 पर खुला और 82.90 अंकों या 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 6,001.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,094.40 के ऊपरी और 5,991.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 52.97 अंकों की गिरावट के साथ 6,304.78 पर और स्मॉलकैप 66.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,282.49 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सिर्फ एक सेक्टर रियल्टी (0.39 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 13, 2014, 17:14

comments powered by Disqus