Last Updated: Friday, January 17, 2014, 10:32

मुंबई : एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच कोषों एवं छोटे निवेशकों की सतत बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 37 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 37.60 अंक नीचे 21,227.58 अंक पर खुला। कल सेंसेक्स 24.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आईटी, टेक्नोलाजी, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7.10 अंक नीचे 6,311.80 अंक पर खुला। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 17, 2014, 10:32