विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड उंचाई पर

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड उंचाई पर

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड उंचाई परमुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आज नई रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गए। विधानसभा चुनाव के नतीजांे के बाद यह उम्मीद बंधी है कि 2014 के आम चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली सरकार कारोबार के लिए अनुकूल होगी।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.89 अंक या 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,326.42 अंक की रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104 अंक या 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,363.90 अंक पर पहुंच गया। बाजार में प्रत्येक 10 में से 5 शेयरों में लाभ रहा। इससे निवेशकों की पूंजी 75,000 करोड़ रुपये बढ़ गई।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के अलावा पूंजी का प्रवाह बढ़ने तथा वैश्विक बाजारों में मजबूती के रख से भी यहां धारणा मजबूत हुई।

सेंसेक्स एक समय 21,483.74 अंक की ऐतिहासिक उंचाई पर पहुंचने के बाद अंत में अब तक के सबसे बड़े उच्च स्तर 21,326.42 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले 3 नवंबर को दिवाली के दिन सेंसेक्स 21,321.53 अंक पर बंद हुआ था। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 287.82 अंक बढ़ा। सेंसेक्स के 13 वर्गों के सूचकांकों में से 12 बढ़त में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान के अपने रिकार्ड स्तर 6,415.25 अंक पर पहुंचा। इससे पहले 8 जनवरी, 2008 को कारोबार के दौरान निफ्टी 6,357.10 अंक के स्तर पर पहुंचा था। रपया भी मजबूत हुआ और फिलहाल यह 61.06 रपये प्रति डालर पर चल रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 में लाभ रहा, जबकि चार में गिरावट रही। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 9, 2013, 17:06

comments powered by Disqus