सुब्रत रॉय ने स्वेच्छा से समर्पण किया: सीमांतो

सुब्रत रॉय ने स्वेच्छा से समर्पण किया: सीमांतो

सुब्रत रॉय ने स्वेच्छा से समर्पण किया: सीमांतोनई दिल्ली : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय को शुक्रवार सुबह बेहद नाटकीय माहौल में गिरफ्तार कर लिया गया और उनके बेटे सीमांतो राय ने कहा कि उनके पिता ने स्वेच्छा से लखनउ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह हड़बड़ी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सीमांतो ने कहा कि सहारा प्रमुख को अपनी मां से बहुत लगाव है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि सुब्रत राय को उम्मीद थी कि उच्चतम न्यायालय से थोड़ी राहत मिल जाएगी लेकिन उन्होंने आज सुबह जब अपने फरार होने के संबंध में खबरें पढ़ीं तो उन्हें बहुत पीड़ा हुई और इसके बाद उन्होंने स्वेच्छा समर्पण करने का फैसला किया। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 28, 2014, 12:51

comments powered by Disqus