Last Updated: Monday, October 14, 2013, 17:46
नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसकी वैश्विक ब्रिकी सितंबर महीने में 15.76 प्रतिशत घटकर 87,316 वाहन रह गई।
कंपनी ने 2012 के सितंबर महीने में 1,03,656 वाहन बेचे थे। टाटा मोटर्स के बयान में कहा गया है कि उसकी वैश्विक यात्री वाहन ब्रिकी सितंबर 2013 में 49,267 वाहन रही जो सितंबर 2012 में 48,895 वाहन थी।
कंपनी के लग्जरी जगुआर लैंड रोवर की ब्रिकी सितंबर महीने में 35.57 प्रतिशत बढ़कर 35,874 वाहन हो गई जो सितंबर 2012 में 26,461 वाहन थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 14, 2013, 17:46