`2 स्टेटस` (रिव्यू) : कहानी पुरानी पर अंदाज नया

`2 स्टेटस` (रिव्यू) : कहानी पुरानी पर अंदाज नया

`2 स्टेटस` (रिव्यू) : कहानी पुरानी पर अंदाज नयाज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : फिल्म `2 स्टेटस` यह बताती है कि अगर सही निर्देशक के हाथ में फिल्म पड़े है तो वह अच्छी बन जाती है। `2 स्टेटस` के साथ भी ऐसा ही हुआ है। निर्देशक अभिषेक वर्मन ने कहानी के प्लाट के साथ बहुत ही अच्छा काम किया है। अभिजीत जोशी और अभिषेक कपूर की टीम ने पटकथा को बहुत ही अच्छे तरीके से तैयार किया है, इससे दर्शकों को एक ताजी फिल्म देखने को मिली है।

फिल्म की कहानी रूटीन टाइप वाली है लेकिन निर्देशक अभिषेक ने अपनी प्रतिभा से इसे रोचक बना दिया है। फिल्म में लड़की एक लड़के से मिलती है, दोनों में प्यार हो जाता है, दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन उनके घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं। लड़के-लड़की अलग हो जाते हैं। यानी कहानी पूरी पारंपरिक है। फिल्म की खूबसूरती यही है कि कहानी पुरानी होने के बावजूद इसमें नयापन मिलता है।

फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है-कृष मल्होत्रा (अर्जुन कपूर) और अनन्या स्वामीनाथन (आलिया भट्ट) आइआइएम-अहमदाबाद में मिलते हैं। दोनों में यहां प्रेम हो जाता है। लड़का पंजाबी है तो लड़की दक्षिण भारतीय। फिल्म में रिश्तों की खटास और अपनी-अपनी संस्कृति को लेकर बातें काफी मजेदार हैं। अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों को यह फिल्म अपनी कहानी जैसी लग सकती है। चेतन भगत के `टू स्टेट्स` पर आधारित है और डायरेक्टर ने ट्रीटमेंट भी अच्छा किया है।

फिल्म में आलिया इतनी प्यारी लगी हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। उनकी प्रेम कहानी और अंदाज को देखकर संघर्ष की छोटी आलिया का चेहरा सामने घूम जाता है। कहा जा सकता है कि यह एक सुपरस्टार का आगाज है। अर्जुन भी कृष के रोल में अच्छे लगते हैं। ऐक्टिंग के मामले में वे हर फिल्म के साथ निखर रहे हैं।

फिल्म के सह-कलाकारों ने अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई है। अमृता सिंह लड़की की मां के रूप में पूरी तरह फिट नजर आई हैं। जबकि तमिल औरत और एक मां के रूप में रेवती दर्शकों को निराश नहीं करती हैं। पिता के रूप में रोनित राय ने अपनी भूमिका अच्छी निभाई है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने अपनी `एंग्री यंग मैन` की छवि तोड़ी है और वह एक रोमांटिक किरदार में ढलते नजर आए हैं।

कुल मिलाकर यही कहना है कि एक लंबे समय बाद थोड़ा लीक से हटकर फिल्म आई है जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। आलिया भट्ट विश्वास जगाती है कि भविष्य में वह एक बड़ा स्टार बनेंगी।

First Published: Friday, April 18, 2014, 15:44

comments powered by Disqus