40 की हुईं ऐश्वर्या, आराध्या ने गाया `हैप्पी बर्थडे`

40 की हुईं ऐश्वर्या, आराध्या ने गाया `हैप्पी बर्थडे`

40 की हुईं ऐश्वर्या, आराध्या ने गाया `हैप्पी बर्थडे`ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शुक्रवार को 40 साल की हो गईं। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन के इस मौके को सार्थक बनाने के लिए उन्होंने स्वयं को कुछ सामाजिक कार्यों से जोड़ा। ऐश्वर्या को उनकी बेटी आराध्या ने `हैप्पी बर्थडे` गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।

उन्होंने कहा, "आमतौर हम जो सामाजिक कार्य करते हैं उसके बारे में बात नहीं करते हैं। मैंने जन्मदिन पर कुछ सामाजिक कार्य कर इसे अर्थपूर्ण बनाना अपने माता-पिता से सीखा है। इस जन्मदिन पर मैं बच्चों संग मशगूल थीं।"

फिल्म `हम दिल दे चुके सनम` और `देवदास` में अभिनय कर चुकीं इस अदाकारा ने यहां अपने आवास जनक पर जन्मदिन का जश्न रखा था।

हाल में प्रेसटीज प्रेशर कुकर के विज्ञापन में पति अभिषेक बच्चन संग दिखीं ऐश्वर्या ने कहा, "मैं इस अवसर पर यहां आने के लिए मीडिया का धन्यवाद कहूंगी। अच्छा लग रहा है। इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।"

नन्ही आराध्या बच्चन ने शुक्रवार को अपनी मां ऐश्वर्या राय के 40वें जन्मदिन पर `हैप्पी बर्थडे` गाकर इस दिन को उनके लिए खास बना दिया।

अपने आवास पर अपना जन्मदिन मनाते हुए ऐश्वर्या ने पत्रकारों को बताया, "आराध्या देर से सोती है, इसलिए मेरे लिए उसने आधी रात में हैप्पी बर्थडे गाया। यह बहुत खास अनुभव है। उसने पिछले माह पा (अमिताभ बच्चन) के लिए भी ऐसा किया था।"

पूर्व विश्व सुंदरी ने आगे कहा, "आराध्या ने पहले खुद को बधाई दी और उसके बाद मुझे।" पति अभिषेक से कोई विशेष उपहार मिला? इस सवाल के जवाब में ऐश्वर्या ने कहा, "इसका जवाब अभिषेक आपको देंगे। वैसे वह मुझे तोहफा दे चुके हैं, लेकिन सबसे बड़ा उपहार जो उन्होंने मुझे दिया है वह है-आराध्या।"

First Published: Friday, November 1, 2013, 17:21

comments powered by Disqus