GiMA पुरस्कारों में ‘आशिकी 2’ का जलवा, 6 पुरस्कारों पर किया कब्जा

GiMA पुरस्कारों में ‘आशिकी 2’ का जलवा, 6 पुरस्कारों पर किया कब्जा

GiMA पुरस्कारों में ‘आशिकी 2’ का जलवा, 6 पुरस्कारों पर किया कब्जामुंबई : मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ ने ग्लोबल इंडियन म्युजिक एकेडमी (गीमा) पुरस्कारों के चौथे संस्करण में फिल्म वर्ग में छह पुरस्कारों पर कब्जा किया है।

‘आशिकी 2’ के गीत ‘तुम ही हो’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गीत और गायक अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का पुरस्कार दिया गया । श्रेया घोषाल को फिल्म के गीत ‘सुन रहा है ना तू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका का पुरस्कार दिया गया। इस गीत के लिए अंकित तिवारी को बेस्ट म्युजिकल डेब्यू पुरस्कार भी मिला। इरिक पिल्लई को सर्वश्रेष्ठ साउंड इंजीनियर के पुरस्कार से नवाजा गया।

‘ये जवानी है दीवानी’ को तीन पुरस्कार मिले जबकि ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘काई पो चे’ को एक एक पुरस्कार मिला। आशा भोंसले को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 21, 2014, 17:28

comments powered by Disqus