अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की सातवीं सालगिरह

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की सातवीं सालगिरह

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की सातवीं सालगिरहज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी के सात साल पूरे हो गए है। आज उनकी शादी की सातवीं वर्षगाठ है।

हालांकि इन सात साल के बीच अभिषेक के साथ ऐश्वर्या के झगड़ा और अलग रहने की अफवाहें आई। लेकिन आज उन्होंने साबित कर दिया कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। `ढाई अक्षर प्रेम के` फ़िल्म में पहली बार पर्दे पर एक साथ नज़र आने वाली ये जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में शामिल है। दोनों ने उमराव जान फिल्म में काम किया था जिसके बाद दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ा था।

गौर हो कि इससे पहले अभिषेक बच्चन की सगाई पहले करिश्मा कपूर के साथ हुई थी। दोनों ने अपनी सगाई अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर अक्टूबर 2002 में की थी। लेकिन यह सगाई 2003 के जनवरी में टूट गई। इस बात को लेकर कपूर खानदान और बच्चन परिवार में कुछ समय के लिए संबंध अबतक सहज नहीं हो सके है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Monday, April 21, 2014, 10:48

comments powered by Disqus