अभिनेता फारुख शेख आज होंगे सुपुर्द-ए खाक

अभिनेता फारुख शेख आज होंगे सुपुर्द-ए खाक

अभिनेता फारुख शेख आज होंगे सुपुर्द-ए खाकमुंबई: दुबई में हृदयाघात के चलते असमय दुनिया को अलविदा कहने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता फारुख शेख सोमवार शाम सुपुर्द-ए खाक होंगे। यह जानकारी अभिनेता के करीबी दोस्त एवं चर्चित अभिनेता सतीश शाह ने दी है। फारुख का शुक्रवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। घटना के समय वह अपनी पत्नी, दो बेटियों के संग दुबई में थे।

सतीश ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब 4.00 बजे मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचेगा। शाम करीब 7.00 बजे उन्हें दफनाया जाएगा। इस दिवंगत अभिनेता को `उमराव जान`, `चश्मे बद्दूर` और `साथ साथ` सरीखी फिल्मों में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए जाना जाता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 30, 2013, 09:24

comments powered by Disqus